यहां से UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi को PDF में एवं UKPSC Lekhpal & Patwari 2023 के Exam Pattern और Selection Process के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi : उत्तराखंड राजस्व विभाग लेखपाल और पटवारी के रिक्त पदों को भरने के लिए UKPSC Lekhpal/Patwari Bharti 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जो भी उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं वे आवेदन कर सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जब हम किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करते हैं तो सबसे पहले हमें उसके पाठ्यक्रम (UKPSC Lekhal/Lekhpal Syllabus) और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत रूप से जान लेना चाहिए। इसलिए हमने आपकी सहायता के लिए यहां UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi के PDF को नीचे दिया है जिसे आपको पढ़ना चाहिए।
UKPSC Lekhpal & Patwari की लिखित परीक्षा मैं आपसे सामान्य हिंदी सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन विषय से पुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। Lekhpal और Patwari का Selection कुल 02 चरणों में किया जाता है।
आज syllabushindi.in आपको अपने इस लेख के माध्यम से UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi के PDF के साथ UKPSC Lekhpal & Patwari Exam Pattern तथा लेखपाल और पटवारी के Selection Process के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi PDF

संस्था का नाम | UKPSC (उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग) |
परीक्षा का नाम | UKPSC Lekhpal & Patwari 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | 02 चरण |
पद का नाम | लेखपाल और पटवारी |
योग्यता | स्नातक |
परीक्षा तिथि | 08/01/2023 |
ऑफिशियल वेबसाइट | ukpsc.gov.in |
नोट – UKPSC Lekhpal Patwari Syllabus in Hindi के PDF को देखने से पहले हमें यह जानना होगा कि यूकेपीएससी (UKPSC) भर्ती बोर्ड द्वारा Lekhpal & Patwari के पदों की भर्ती हेतु किस प्रकार के परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया को अपनाया जाता है।
UKPSC Lekhpal & Patwari Selection Process 2023
यदि हम Uttrakhand Lekhpal & Patwari की चयन प्रक्रिया की बात करें तो लेखपाल और पटवारी का चयन कुल 2 चरणों में होता है जिसमें प्रथम चरण में लिखित परीक्षा कराई जाती है तथा द्वितीय चरण में शारीरिक परीक्षण होता है इन दोनों चरणों में आपको सफलता प्राप्त करनी होती है जिसके बाद आपकी मेरिट लिस्ट बनती है यह दोनों चरण इस प्रकार हैं –
- लिखित परीक्षा (Written Exam) – 100 अंक
- शारीरिक परीक्षा (Physical Test)
लिखित परीक्षा (Written Exam) : लेखपाल और पटवारी की लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है जिसमें आप से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनका विस्तृत परीक्षा पैटर्न हमने नीचे दिया है जिसे आप पढ़ सकते हैं।
शारीरिक परीक्षा (Physical Test) : प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की उम्मीदवारों को द्वितीय चरण में शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जहां उनका UKPSC भर्ती बोर्ड के मानक के अनुसार उनकी शारीरिक परीक्षा होती है।
UKPSC Lekhpal & Patwari Exam Pattern 2023
किसी भी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने से पहले उम्मीदवार को यह जान लेना चाहिए कि उस भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए किस प्रकार का पैटर्न अपनाया जाएगा। आपको बता दें कि UKPSC Lekhpal & Patwari की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। यहां हमने आपके लिए UKPSC Lekhpal Patwari Exam Pattern को समझाया है। जिसे आप पढ़ सकते हैं।

- UKPSC Lekhpal & Patwari की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमे बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- लेखपाल और पटवारी की लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी जिसमें आप से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में आपसे सामान्य हिंदी से 20 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और अध्ययन से 40 प्रश्नों तथा उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियों से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
- लेखपाल और पटवारी की परीक्षा में आपसे कुछ तीन खंड से प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियां शामिल है।
- Lekhpal & Patwari की लिखित परीक्षा कुल 2 घंटे अर्थात 120 मिनट की होगी जिसमें आपको इस परीक्षा को पूर्ण करना होगा।
- UKPSC Lekhpal/Patwari की लिखित परीक्षा में Negative Marking का भी प्रावधान है इसमें 1/4 अंक का नकारात्मक अंकन होता है।
UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi 2023
किसी भी अभ्यर्थी के लिए किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करने से पहले उसको उसके पाठ्यक्रम से परिचित होना चाहिए ताकि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके इसलिए हम उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां पर संपूर्ण सिलेबस UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi को टॉपिक वाइज हिंदी में उपलब्ध करा रहे हैं जिसका कि आप PDF भी Download कर सकते हैं।
UKPSC Lekhpal General Hindi Syllabus
- भाषा एवं हिंदी
- लिपि एवं वर्णमाला
- हिंदी वर्तनी
- शब्द संरचना
- शब्द भंडार
- संधि
- वाक्य परिचय
- पत्र लेखन
- जनसंचार एवं हिंदी कम्यूटिंग
- हिंदी साहित्य का सामान परिचय (गद्य एवं पद्य)
UKPSC Lekhpal & Patwari General knowledge & Studies Syllabus
- प्राचीन भारतीय इतिहास
- मध्यकालीन भारतीय इतिहास
- आधुनिक काल
- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया
- भारत में राष्ट्रवाद का विकास
- प्रथम विश्व युद्ध और राष्ट्रीय आंदोलन
- भारत सरकार अधिनियम (1935)
- विश्व का इतिहास
- विश्व का भूगोल
- भारत का भूगोल
- राष्ट्रीय आंदोलन
- राजनीतिक विज्ञान
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- अंतरराष्ट्रीय संगठन
- भारतीय संसद
- मौलिक अधिकारों की अवधारणा
- गांधीवाद
- राज्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
UKPSC Lekhpal & Patwari Uttrakhand General knowledge Syllabus
- उत्तराखंड का भौगोलिक परिचय
- उत्तराखंड का इतिहास
- उत्तराखंड जल स्त्रोत
- उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था
- उत्तराखंड का सांस्कृतिक पक्ष
- उत्तराखंड की सामाजिक व्यवस्था
- उत्तराखंड में शिक्षा
- उत्तराखंड में पर्यटन
- उत्तराखंड में पर्यावरण एवं परिस्थिति की दशाएं
- उत्तराखंड राज्य की सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था व महत्वपूर्ण योजनाएं
- राज्य द्वारा संख्यिकी आंकड़े तथा उससे संबंधित विषय
- उत्तराखंड में जैव विविधता
- अन्य विविध विषय
UKPSC Lekhpal & Patwari Exam Date & Admit Card 2023
UKPSC Lekhpal & Patwari Exam Date :- आपको बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया हैं लेखपाल और पटवारी की परीक्षा 08 जनवरी 2023 को होगी।
UKPSC Lekhpal & Patwari Admit Card:- UKPSC भर्ती बोर्ड ने लेखपाल और पटवारी की आगामी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अर्थात प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना Admit Card Download कर सकते हैं।
UKPSC Lekhpal Patwari Syllabus in Hindi PDF Download Link
UKPSC Lekhpal Patwari Syllabus in Hindi PDF Download | Click Here |
Official Topic Wise PDF Syllabus download link | Click Here |
UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न के उत्तर
क्या यहां UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi का PDF हैं?
आपको बता दें कि हमने आपके लिए यहां UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi के PDF को उपलब्ध कराया जिसे यहां से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।
UKPSC Lekhpal & Patwari का Syllabus क्या हैं?
UKPSC Lekhpal & Patwari केSyllabus में कुल तीन विषय शामिल है जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और अध्ययन तथा उत्तराखंड से संबंधित जानकारियां विषय शामिल है।
UKPSC Lekhpal & Patwari का पेपर कैसे होता हैं?
उत्तराखंड लेखपाल और पटवारी का पेपर कुल 100 अंको का होता है जिसमें आप से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
उत्तराखंड लेखपाल और पटवारी का चयन कैसे होता हैं?
लेखपाल और पटवारी का चयन कुल 2 चरणों में होता है जिसमें प्रथम चरण में आपके लिखित परीक्षा और द्वितीय चरण में आपकी शारीरिक परीक्षा होती है।
प्रिय उम्मीदवार अब हम आपसे आशा करते हैं कि आप हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए UKPSC Lekhpal & Patwari Syllabus in Hindi के PDF को Download करके इसे समझ कर अपनी लिखित परीक्षा की तैयारी करेंगे। यदि आपको इस UKPSC Lekhpal & Patwari 2023 परीक्षा से जुड़े किसी भी अन्य प्रश्न का उत्तर चाहिए तो उसे आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं।